माँ का है जगराता, माँ को आज मनाएंगे: भजन (Maa Ka Hai Jagrata Maa Ko Aaj Manayenge)

माँ का है जगराता,
माँ को आज मनाएंगे,
जय माता दी बोल के,
सब जयकारे लाएंगे ॥

दिन आज खुशी का आया है,
माँ का दरबार सजाया है,
माँ के भक्तों माँ की महिमा,
सबको सुनाएंगे,
जय माता दी बोल के,
सब जयकारे लाएंगे ॥

ये वारे न्यारे करती है,
खुशियों से झोली भारती है,
माँ के दर से भक्त झोलियां,
भर ले जाएंगे,
जय माता दी बोल के,
सब जयकारे लाएंगे ॥

भक्तो ने धूम मचाई है,
नच नच के धूल उड़ाई है,
‘खन्ना’ माँ की महिमा गाके,
माँ को रिझाएंगे,
जय माता दी बोल के,
सब जयकारे लाएंगे ॥

माँ का है जगराता,
माँ को आज मनाएंगे,
जय माता दी बोल के,
सब जयकारे लाएंगे ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Number   +91 7047537140 

© 2024 Created by Success World